उत्तर प्रदेश में बसपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज
जिले के कोतवाली प्रभारी बच्चा पासवान ने आईएएनएस को बताया कि सदर विधायक मंजू सिंह के खिलाफ अभय सिंह ने मारपीट का मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के मुताबिक विधायक मंजू सिंह के भतीजे सिद्धांत और अभय सिंह के बेटे अभिषेक के बीच शुक्रवार को स्कूल बस में मारपीट हो गई। अभय सिंह स्कूल बस के पीछे ही थे। जब उन्होंने देखा कि उनके बेटे को सिद्धांत मार रहा है तो उन्होंने सिद्धांत की पिटाई कर दी।
सिद्धांत ने जब घर पहुंचकर जब सारी बात बताई तो विधायक के लोग आए और अभय सिंह को उठाकर मंजू सिंह के घर ले गये जहां अभय की पिटाई की। उसके बाद घायल अवस्था में उन्होंने अभय को बाहर छोड़ दिया।
पासवान के अनुसार सिद्धांत और अभिषेक शहर के हाली क्रॉस स्कूल में क्रमश: कक्षा छह और कक्षा चार के छात्र हैं।
पासवान ने कहा कि अभय की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications