2004 में नागालैंड में सबसे अधिक 91 प्रतिशत मतदान हुआ

दिल्ली और गुजरात के अलावा अन्य राज्य जिनका मतदान प्रतिशत कम रहा और 50 प्रतिशत से कम लोगों ने वोट डाले उन राज्यों में शामिल हैं - राजस्थान (49.97), उत्तर प्रदेश (48.16 प्रतिशत), मध्य प्रदेश (48.09 प्रतिशत) और उत्तरांचल (48.07 प्रतिशत)। केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में 2004 के आम चुनावों के दौरान लगभग 51 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

भारी मतदान वाले राज्यों के नाम हैं - पश्चिम बंगाल में सबसे अधिक 78.04 प्रतिशत मतदान हुआ। इसमें लक्षदीप को शामिल नहीं किया गया क्योंकि वहां मतदाताओं की संख्या बहुत ही कम है । वहां 81 प्रतिशत मतदान हुआ था। इसके बाद दक्षिणी राज्य केरल (71.45 प्रतिशत), आंध्र प्रदेश (69.95 प्रतिशत) कर्नाटक (65.14 प्रतिशत) और तमिलनाडु (60.81 प्रतिशत) आते हैं।

नगालैंड के साथ-साथ अन्य पहाड़ी और पूर्वोत्तर राज्य जहां शानदार मतदान हुआ वे हैं - सिक्किम (77.95 प्रतिशत), असम (69.11 प्रतिशत), मणिपुर (67.41 प्रतिशत), त्रिपुरा (67.08 प्रतिशत) और मिजोरम (63.6 प्रतिशत)। अरुणाचल प्रदेश में मतदान का प्रतिशत 56.35 प्रतिशत था परन्तु मेघालय उत्तर पूर्वी राज्यों में इस दृष्टि से किसी हद तक पिछड़ा रहा। वहां 52.69 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

देश के उत्तरी हिस्सों में हरियाणा में सबसे अधिक 65.72 प्रतिशत मतदान हुआ। उसके बाद पंजाब में 61.59 प्रतिशत मतदान हुआ जबिक पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में 59.71 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पूर्व में उड़ीसा में 66.06 प्रतिशत और बिहार में 58.02 प्रतिशत वोट पड़े।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+