137 अंक ऊपर खुला सेंसेक्स

खुलने के तत्काल बाद शेयर बाजारों में तेजी आई और सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 225.10 अंक की तेजी के साथ 8,568.85 पर और निफ्टी 61.80 अंकों की तेजी के साथ 2,679.25 पर कारोबार कर रहा था।
इससे पहले शुक्रवार सुबह को बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' गुरुवार बंद के मुकाबले 136.99 अंकों की तेजी के साथ 8,480.74 पर खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' पिछले बंद के मुकाबले 0.85 अंक की गिरावट के साथ 2,616.60 पर खुला।
बीएसई में शुरुआती कारोबार सकारात्मक रहा और पहले 10 मिनट के कारोबार के दौरान यहां 636 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई जबकि महज 170 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications