मायावती सोमवार को तीसरे मोर्चे के नेताओं से करेंगी मुलाकात
ज्ञात हो कि तीसरे मोर्चे के दो प्रमुख घटक दलों जनता दल-सेक्युलर (जेडी-एस) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की ओर से चुनाव पूर्व प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा किए जाने को लेकर विरोधाभासी बयान आए हैं।
जेडी-एस ने कहा है कि मायावती को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर उनकी पार्टी में किसी प्रकार को विवाद नहीं है जबकि भाकपा ने इसका विरोध किया है।
जेडी-एस अध्यक्ष एच. डी. कुमारस्वामी ने कहा, "मायावती प्रधानमंत्री बने, इस पर हमें कोई आपत्ति नहीं है।" उन्होंने कहा कि आगामी 15 मार्च को दिल्ली में तीसरे मोर्चे की प्रस्तावित बैठक में यह मुद्दा उठ सकता है।
भाकपा महासचिव ए. बी. बर्धन ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा, "तीसरा मोर्चा किसी को भी प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में घोषित नहीं करेगा। चुनाव के बाद ही इस बारे में कोई चर्चा होगी।"
मायावती आगामी रविवार को तीसरे मोर्चे के नेताओं के लिए रात्रि भोज का आयोजन कर सकती हैं। उसी दिन बहुजन समाज पार्टी (बसपा) संस्थापक कांशीराम की जयंती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications