Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

जयपुर में राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला की तैयारियां शुरू

जयपुर, 13 मार्च (आईएएनएस)। जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला में इस बार मसालों के साथ ही रसोई उपकरण व अन्य उपयोग के उत्पाद भी उपलब्ध कराने की व्यवस्था होगी। मेले की तैयारियां जोर-शोर शुरू हो गई है।

आगामी 9 अप्रैल से 15 अप्रैल तक जयपुर का रामलीला मैदान सहकारी मसालों की महक से महकेगा।

सहकारी समितियों के रजिस्ट्रार मुकेश शर्मा ने बताया कि सहकार मसाला मेला में अन्य प्रदेशों के मसाले भी उपलब्ध कराने की पहल करते हुए दोहरे प्रयास किये जा रहे हैं।

गौरतलब है कि राष्ट्रीय सहकार मसाला मेला के आयोजन के लिए प्रचार अनुभाग सहकारिता विभाग को नोडल अनुभाग और उपभोक्ता संघ व संयुक्त रजिस्ट्रार जयपुर को नोडल संस्था बनाया गया है।

उधर सहकार भवन में आयोजित एक बैठक में सहकार मेला के आयोजन की रुपरेखा को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में सहकार मेला को बहुआयामी व बहुपयोगी बनाने पर विचार किया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+