डिस्कोथेक की धुनों थिरकने को तैयार है वाराणसी
शहर के तीन सितारा होटल सिद्धार्थ के प्रबंधन के मुताबिक होटल में चौदह सौ वर्ग फीट क्षेत्रफल में 'अग्नि' नाम का डेस्कोथेक तैयार किया जा रहा है। शुक्रवार को होटल के मालिक नीरज सिंह ने आईएएनएस को बताया कि डेस्कोथेक का कंसेप्ट वाराणसी के साथ-साथ पूरे प्रदेश के लिए नया है। ऐसे में हमें अपने प्रोजेक्ट के लिए बाहर से लोगों की मदद लेनी पड़ी है।
सिंह के मुताबिक के इंटीरियर और अन्य साज सज्जा दिल्ली की एक कंपनी ने की है। इसके अलावा इंटीरियर में दुबई की एक कंपनी की मदद भी ली गई है। अगले दस दिन के अंदर डिस्कोथेक पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएगा, लेकिन यह शुरू कब से होगा, यह निश्चित नहीं है। होटल मालिक इस डिस्कोथेक का उद्घाटन बालीवुड स्टार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या बच्चन से करवाना चाहते हैं। नीरज सिंह ने कहा कि हमने दोनों स्टारों को उद्घाटन का निमंत्रण भेज दिया है। जब वे आकर इसका फीता काटेंगे तभी हम इसे शुरू करेंगे। सिंह ने कहा कि हमे भरोसा है कि अभिषेक और ऐशवर्या जल्द ही इस डिस्कोथेक का उद्घाटन करेंगे।
डिस्कोथेक की लागत के बारे में पूछे जाने पर सिंह ने कुछ भी बताने से मना करते हुए कहा कि हम जल्द ही मीडिया को इसकी औपचारिक जानकारी देंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications