इटली के साथ तकनीकी सहयोग की संभावनाओं का पता लगाया जाएगा : धूमल
यह जानकारी मुख्यमंत्री प्रो़ प्रेमकुमार धूमल ने यहां नार्थ आफ इटली के साऊथ टॉरोल प्रान्त में अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्रतिनिधि डा़ गुन्थर कोलोग्ना के साथ प्रदेश में आर्थिकी के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के बारे में विचार-विमर्श करते हुए दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तथा इटली के साऊथ टॉरोल प्रान्त में मिलती-जुलती जलवायुगत परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दोनों राज्यों द्वारा एक दूसरे के बेहतर अनुभवों से लाभ उठाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में साऊथ टॉरोल प्रान्त की तरह ही जल विद्युत क्षमता के दोहन की अपार सम्भावनाएं मौजूद हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के अधिकारी डा़ गुन्थर कोलोग्ना के प्रस्ताव पर विस्तृत ब्योरा तैयार कर साऊथ टॉरोल के अधिकारियों के साथ लगातार सम्पर्क बनाए रखेंगे।
प्रो़ धूमल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन एक प्रमुख उद्योग है, जिसमें रोजगार एवं स्वरोजगार की अपार सम्भावनाएं मौजूद है। उन्होंने कहा कि साऊथ टॉरोल प्रान्त में हर वर्ष 2.7 करोड़ पर्यटक भ्रमण पर आते हैं, जोकि इसकी आबादी से छह गुना अधिक है।
उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन गतिविधियों को प्रोत्साहन देने के लिए इटली के इस प्रान्त में सृजित पर्यटन अधोसरंचना से लाभ उठा सकता है, ताकि प्रदेश में अधिक संख्या में पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हर मौसम में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए इटली से तकनीकी सीख ले सकता है।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि साऊथ टॉरोल प्रान्त से तकनीकी सहयोग के लिए सभी औपचारिकाताएं शीघ्र पूरी की जाएं, ताकि हिमाचल प्रदेश भी इटली के इस प्रान्त द्वारा इस क्षेत्र में प्राप्त प्रगति का लाभ उठा सकें।
इस अवसर पर डा़ गुन्थर कोलोग्ना ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पर्यटन विकास की अपार सम्भावनाओं को ध्यान में रखते हुए दोनों राज्यों में तकनीकी सहयोग लाभकारी साबित होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री को इस अवसर पर प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए आशा व्यक्त की कि हिमाचल प्रदेश सरकार इस सम्बन्ध में साकारात्मक दृष्टिकोण अपनाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications