ढाका शॉपिंग कांप्लेक्स आग में 1 की मौत, 17 झुलसे (लीड-1)
19 मंजिला इस शापिंग कांप्लेक्स में अग्निशमन दल के एक सदस्य की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने समोरिता अस्पताल के सूचना अधिकारी प्रोतीत कुमार के हवाले से कहा कि शापिंग कांप्लेक्स के स्वामी बसुंधरा समूह के एक अग्निशमनकर्मी की मौत हो गई।
अस्पताल सूत्रों ने कहा कि आग में 17 लोग बुरी तरह झुलस गए जिनका उपचार किया जा रहा है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है।
जानकारी के अनुसार आग 17 वीं मंजिल पर दोपहर 1.30 बजे लगी।
शॉपिंग कांप्लेक्स के अधिकारी रफीकुल इस्लाम ने बताया कि वसुंधरा के मुख्य शॉपिंग मॉल को आग से कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
इमारत की छत एवं ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों को निकालने के लिए एक हेलीकाप्टर को भी घटनास्थल पर तैनात किया गया था।
दमकल सेवा और नागरिक रक्षा के महानिदेशक ब्रिगेडियर जनरल अबु नईम शाहीदुल्ला ने त्वरित राहत कार्य न होने के पीछे पर्याप्त उपकरण नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा कि दमकलकर्मियों के पास 90 मीटर की केवल एक सीढ़ी है जबकि इन हालात में ऐसी चार सीढ़ियों की जरूरत होती है।
जानकारी के अनुसार इमारत की की आठ मंजिलों में शापिंग मॉल के अंतर्गत 2500 दुकानें हैं। जबकि इससे ऊपर की मंजिलों पर कारपोरेट कार्यालय हैं।
आग लगने के कारणों का तत्काल पता नहीं चल सका है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications