महाराष्ट्र में भाजपा-शिवसेना गठबंधन एकजुट (लीड-1)
शिवसेना की ओर से शुक्रवार को घोषणा हुई कि भाजपा के साथ उसका गठबंधन टूटा नहीं है और दोनों दल मिलकर लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।
शिवसेना के राज्यसभा सदस्य संजय राउत ने पत्रकारों से बातचीत में बताया, "शिवसेना राज्य की 22 जबकि भाजपा 26 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।"
उन्होंने कहा, "दोनों दल शीघ्र ही संयुक्त चुनाव अभियान आरंभ करेंगे।"
भाजपा की प्रदेश ईकाई के महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि इस संबंध में औपचारिक घोषणा पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह और शिवसेना के कार्यकारी अध्यक्ष उद्धव ठाकरे करेंगे।
समझौते के मुताबिक दोनों दल मुंबई की तीन-तीन संसदीय सीटों पर चुनाव लड़ेंगे। मुंबई दक्षिण, मुंबई मध्य और मुंबई उत्तर-पश्चिम सीट शिवसेना जबकि मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पूर्व और मुंबई उत्तर-मध्य भाजपा के खाते में गई है।
समझौते के मुताबिक शिवसेना बुलढाना, अमरावती, रामटेक, यवतमाल-वाशिम, हिंगोली, रायगढ़, सम्भाजीनगर, नासिक, कल्याण, ठाणे, परभणी, मावल, शिरूर, शिरडी, धाराशिव, सतारा, रत्नागिरी-सिन्धुदुर्ग, कोल्हापुर और हटकंडगले सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी।
भाजपा नंदुरबार, धुले, जलगांव, रावेर, अकोला, वर्धा, नागपुर, भंडारा-गोंदिया, गड़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर, नांदेड़, जालना, ढिंडोरी, पालगढ़, भिवंडी, पुणे, बारामती, अहमदनगर, बीड, लातूर, शोलापुर, मधा और सांगली से अपने उम्मीदवार उतारेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications