छत्तीसगढ़ डीजीपी पद के लिए नवानी के नाम को मंजूरी (लीड-1)

चुनाव आयोग ने मंगलवार को पुलिस महानिदेशक विश्वरंजन को पद से हटाने के लिए राज्य सरकार को एक पत्र भेजा था। आयोग ने राज्य सरकार से विश्वरंजन के स्थान पर नियुक्त किए जा सकने वाले वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की सूची भी मांगी थी।

राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने शुक्रवार को चुनाव आयोग को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पद के लिए दो नाम भेजे थे।

सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने गुरुवार को पुलिस महानिदेशक पद के लिए ए.एम.नवानी और एस.के.पासवान के नाम की सिफारिश की थी। हालांकि पुलिस महानिदेशक पद से विश्वरंजन को हटाने के चुनाव आयोग के इस निर्णय को मुख्यमंत्री रमन सिंह ने 'एकतरफा और दुर्भाग्यपूर्ण' करार दिया।

चुनाव आयोग का यह फैसला राज्य में नवंबर 2008 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान विश्वरंजन के साथ संबंधों में विवाद के बाद आया।

विश्वरंजन खुफिया ब्यूरो (आईबी) में पूर्व अतिरिक्त महानिदेशक रह चुके हैं। उन्होंने जुलाई 2007 में राज्य के पुलिस प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली थी।

उन्होंने चुनाव आयोग के इस निर्णय से पूर्व सरकार के पास तीन महीने (मार्च से मई) के अवकाश के लिए आवेदन किया था।

राज्य सरकार ने पहले विश्वरंजन के आवेदन को यह कहते हुए खारिज कर दिया था कि इससे नक्सली इलाके में संघर्षरत पुलिस जवानों के मनोबल पर असर पड़ेगा। हालांकि राज्य सरकार ने इस आवेदन को शुक्रवार को स्वीकृति दे दी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+