भारत ने पाकिस्तान को सौंपे जवाब (लीड-1)
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त शाहिद मलिक से मुलाकात की और औपचारिक रूप से उन्हें भारत के जवाबों वाले दस्तावेज सौंप दिए।
गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने यहां संवाददाताओं को बताया, "उसमें सभी सवालों के जवाब शामिल हैं। जवाबों के पक्ष में आरोपियों की सीडी तथा फोरेंसिक विश्लेषण रिपोर्ट भी दस्तावेजी सबूत के रूप में शामिल हैं।"
चिदंबरम ने कहा, "हमले की जांच को गंभीरता से लेने वाला कोई भी व्यक्ति जांच को आगे बढ़ाने के लिए उसमें पर्याप्त सामग्री पा सकता है।"
गृह मंत्री ने कहा, "यदि पाकिस्तान मुंबई हमले की जांच को लेकर गंभीर है तो ये जवाब उसे ठोस आधार उपलब्ध कराएंगे। हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान जांच को आगे बढ़ाएगा और सभी आरोपियों को भारत को सौंप देगा या फिर खुद उन पर मुकदमा चलाएगा और उन्हें दंडित करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications