पाकिस्तान के 30 सवालों का जवाब तैयार : भारत
गृह मंत्री पी.चिदंबरम ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं से बातचीत में कहा, "हमने सभी 30 सवालों के जवाब तैयार कर लिए हैं। उसमें विस्तृत दस्तावेज और सभी प्रश्नों के जवाब हैं तथा उनके समर्थन में सीडी और फोरेंसिक विश्लेषण रिपोर्ट जैसे सबूत भी हैं।"
चिदंबरम ने कहा, "हमले की जांच को गंभीरता से लेने वाला कोई भी व्यक्ति जांच को आगे बढ़ाने के लिए उसमें पर्याप्त सामग्री पा सकता है।"
चिदंबरम ने कहा कि गृह मंत्रालय की ओर से रिपोर्ट विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी को सौंप दी गई है।
उन्होंने कहा, "मैंने सुना है कि विदेश मंत्रालय पाकिस्तान के उच्चायुक्त को बुलाएगा और उन्हें रिपोर्ट की प्रति सौंप देगा।"
गृह मंत्री ने कहा, "यदि पाकिस्तान मुंबई हमले की जांच को लेकर गंभीर है तो ये जवाब उसे ठोस आधार उपलब्ध कराएंगे। हमें उम्मीद है कि पाकिस्तान जांच को आगे बढ़ाएगा और सभी आरोपियों को भारत को सौंप देगा या फिर खुद उन पर मुकदमा चलाएगा और उन्हें दंडित करेगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications