आंध्र में रैगिंग के बाद छात्रा ने किया आत्महत्या प्रयास
सरकारी कृषि एवं इंजीनियरिंग कालेज की प्रथम वर्ष की छात्रा ने हास्टल में सीनियर छात्रों द्वारा किए गए रैंगिग से व्यथित होकर कीटनाशक पी लिया।
उसने आत्महत्या का प्रयास पिछली 24 फरवरी को किया था लेकिन मामला गुरुवार की रात तब प्रकाश में आया जब उसने अस्पताल में घटना के बारे में जानकारी दी।
छात्रा के परिवार वालों ने आरोप लगाया कि हास्टल में सीनियर छात्रों ने उसे निर्वस्त्र होकर नृत्य करने पर मजबूर किया।
आंध्र के तटीय शहर श्रीकाकुलम जिला निवासी और वर्तमान में कालेज हास्टल में रहने वाली छात्रा के अभिभावकों आदि लक्ष्मी और रमन्ना ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, "सीनियर छात्रों के कृत्य को हमारी बेटी बर्दास्त नहीं कर पाई और उसने कीटनाशक पी लिया।"
उन्होंने रैगिंग में शामिल छात्रों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस ने छात्रा का बयान दर्ज कर लिया है जिसमें उसने कुछ सीनियर छात्रों का नाम लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications