भाजपा ने 46 और उम्मीदवार घोषित किए
उड़ीसा में बीजू जनता दल (बीजद) के साथ गठबंधन टूट जाने के बाद भाजपा ने यहां से 7 उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारा है। सुंदरगढ़ से जुएल ओराम, क्योंझर से अनंत नायक, मयूरभंज से द्रौपदी मुर्मु, बोलांगीर से संगीता सिंहदेव, बालासोर से खरबला स्वैन, कालाहांडी से बिक्रमकेसरी देव और नबरंगपुर से परसुराम मांझी को टिकट दिया गया है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व आंध्रप्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंडारू दत्तात्रेय को सिकंदराबाद से पार्टी ने टिकट दिया है। इसके अलावा मलकजगिरी से इंद्रसेन रेड्डी को पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा ने पश्चिम बंगाल के दमदम संसदीय क्षेत्र से पूर्व मंत्री तपन सिकदर को टिकट दिया है। सिकदर की हाल ही में पार्टी में वापसी हुई है। पश्चिम बंगाल की 24 संसदीय सीटों के लिए शुक्रवार को घोषित उम्मीदवारों की सूची में एक अल्पसंख्यक का भी नाम शामिल है। बर्दवान से पार्टी ने सैयद अली अफजल चांद को टिकट दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications