पाकिस्तान में संदिग्ध अमेरिकी हवाई हमले में 24 मरे(लीड-2)

इस्लामाबाद, 13 मार्च (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर में गुरुवार रात तालिबानियों के एक ठिकाने पर संदिग्ध अमेरिकी हवाई हमले में कम से कम 24 लोग मारे गए । यह जानकारी शुक्रवार को सुरक्षा अधिकारियों और स्थानीय निवासियों ने दी।

अफगानिस्तान के खोस्त प्रांत की सीमा से लगे कबायली जिले कुर्रम के बारजो गांव में किए गए इस हमले में 40 से अधिक लोग घायल हो गए।

एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि चार मिसाइलों ने एक ऐसे मकान को निशाना बनाया जिसमें कई आतंकवादी रह रहे थे। हमले के समय अमेरिका के तीन जासूसी विमान क्षेत्र में देखे गए।

अधिकारी ने बताया, "तालिबान ने इलाके की घेराबंदी कर घंटों की कार्रवाई के बाद 15 शव बरामद किए तथा 41 घायलों का पता लगाया।" उन्होंने बताया कि शुक्रवार को मलबे से नौ शव और बरामद होने के बाद हमले में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 24 हो गई।

हमले में मरने वालों में ज्यादातर स्थानीय, अफगानी तालिबान और अलकायदा से जुड़े विदेशी आतंकवादी थे।

नूरूज जमां नाम के एक स्थानीय नागरिक ने बताया कि कड़ी सुरक्षा वाली इस इमारत का इस्तेमाल तालिबान अपने हथियार डिपो और प्रशिक्षण केंद्र के रूप में करते थे। वहां तालिबान द्वारा कुछ लोगों को बंधक बनाकर रखने की भी खबर थी।

अफगान सीमा से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित इस शिविर को हमले में नष्ट कर दिया गया।

एक स्थानीय खुाफिया अधिकारी ने नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर बताया कि हमले के समय उस प्रशिक्षण केंद्र का प्रमुख फजल सईद वहीं मौजूद था। हालांकि यह साफ नहीं हो सका है कि वह मारा गया है या नहीं।

कुर्रम पर दूसरी बार अमेरिकी हमला हुआ है। इससे पहले फरवरी के मध्य में यहां हुए ऐसे ही हमले में 30 लोग मारे गए थे। मरने वालों में ज्यादातर इस्लामी आतंकवादी थे।

इससे पहले 'द न्यूज' ने खबर थी कि हमले के बाद एक आतंकवादी कमांडर ने अखबार को फोन कर दावा किया कि हमले में उनके सिर्फ आठ लोग ही मारे गए हैं और उनका कोई प्रमुख सदस्य भी नहीं मारा गया।

अमेरिका पिछले चार महीनों में ऐसे 36 हमले कर चुका है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+