नीदरलैंड में 7 संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार
द हेग, 13 मार्च (आईएएनएस)। नीदरलैंड में सात संदिग्ध आतंकवादियों को एमस्टरडम के आसपास धमाके करने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इनकी शिनाख्त मोरक्को मूल के सात डच नागरिकों के रूप में की गई है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार गिरफ्तार किए गए संदिग्धों में एक महिला है। सभी संदिग्धों की उम्र 19 से 64 के बीच है। इनमें से एक मैड्रिड बमकांड के एक संदिग्ध का संबंधी है। इस हमले में 191 लोग मारे गए थे।
पुलिस प्रमुख बर्नार्ड वेल्टन ने बताया कि जांचकर्ताओं को बुधवार को फोन पर हमले की साजिश के बारे में सुराग मिला था। रिपोर्ट में कहा गया है कि हमलावरों का लक्ष्य स्टोर्स में धमाके करना और ज्यादा से ज्यादा लोगों को मौत के घाट उतारना था।
पुलिस ने गुरुवार को विस्फोटकों की तलाश में एमस्टरडम के फुटबाल स्टेडियम के निकट के व्यापारिक प्रतिष्ठानों में छापे मारे और कई स्टोर्स और एक कांसर्ट हॉल को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications