यूपी में दलित युवक को जिंदा जलाया

जिले के मिसरिख थाना प्रभारी आर.पी.साही ने शुक्रवार को बताया कि रामसागर के परिजनों की शिकायत पर गुरूवार देर रात आरोपी राजकिशोर, सुशील और राजेश के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
साही ने बताया कि घटना बीबीपुर गांव की है जहां 27 वर्ष के एक दलित रामसागर को गांव के ही तीन लोगों ने जिंदा जलाकर मार डाला। गांव के ही राजिकशोर, सुशील, राजेश उसके साथ एक ईंट भट्टे पर काम करते थे। कुछ समय पहले तीनों ने ईंट भट्टे से हैंड पंप की चोरी की थी, जिसकी जानकारी रामसागर को थी।
चोरी का खुलासा न हो इसके लिए तीनों ने राम सागर को होली के दिन सुनसान जगह पर ले गए और वहां उस पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी । गंभीर रूप से घायल रामसागर को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसने गुरुवार शाम दम तोड़ दिया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications