संप्रग से गठबंधन के मसले पर झामुमो ने फिर मारी पलटी
झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन के बड़े पुत्र और पूर्व विधायक दुर्गा सोरेन ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा, " झारखंड में गठबंधन को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। संप्रग घटक दलों को पहले हमारे मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिए। इसके बाद ही सीटों का बंटवारा होगा।"
सोमवार को ही झामुमो ने संप्रग का हिस्सा बने रहने और राज्य में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के साथ मिलकर चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। उस समय सीटों के तालमेल का भी ऐलान हुआ था। उसमें कहा गया था कि राज्य की कुल 14 लोकसभा सीटों में से कांग्रेस छह, झामुमो चार और राजद दो सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसमें हजारीबाग और कोडरमा सीटों का जिक्र नहीं किया गया था।
दुर्गा ने कहा, "मेरे पिता अस्पताल में हैं और ऐसे में सीटों के तालमेल का फैसला कैसे हो सकता है। वह बोलने और राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करने की हालत में नहीं हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications