पंजाब में कॉलसेंटर कर्मचारी पर जानलेवा हमला
पुलिस के मुताबिक मोहाली के फेज-8 में समीर वत्स (34 वर्ष) के निकट रिश्तेदार संदीप ने गुरुवार रात उन्हें कार में खून से लथपथ देखा। उनकेसिर में नजदीक से गोली मारी गई है।
मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जतिंदर सिंह औलाख ने आईएएनएस को बताया, "समीर को किसी से पिछले कुछ दिनों से फोन पर धमकी मिल रही थी। धमकी देने वाले की पहचान नहीं हो सकी है। उसने समीर पर मिलने के लिए दबाव बनाया था। हम फोन की तह तक जाने के प्रयास में हैं।"
उन्होंने बताया कि उस व्यक्ति से मिलने के पहले समीर ने अपने संदीप को फोन कर उस जगह पर पहुंचने के लिए कहा था जहां वह उस व्यक्ति से मिलने वाला था। मौके पर पहुंचने के बाद संदीप ने समीर को खून से लथपथ पाया। इस मामले का कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं है।
उधर, समीर का ऑपरेशन किया गया है। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर बताई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications