नौ दलों ने बनाया तीसरा मोर्चा

कर्नाटक में हुई इस ऐतिहासिक रैली में जनता दल (सेक्युलर), कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया-मार्क्सिस्ट (सीपीएम), कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (सीपीआई), रेवोलूशनरी सोशलिस्ट पार्टी, फॉरवर्ड ब्लॉक, तेलगू देशम पार्टी, एआईएडीएमके, तेलंगाना राष्ट्र समिति और बहुजन समाज पार्टी ने मिलकर तीसरे मोर्चे का गठन कर केंद्र में सरकार बनाने का संकल्प लिया।
सीपीआईएम के प्रकाश करात, टीडीपी के चंद्रबाबू नायडू और जेडीएस के एचडी देवेगौड़ा तीसरे मोर्चे के प्रमुख नेताओं में शामिल हैं। ये सभी रैली में भी उपस्थित हुए, जबकि बसपा सुप्रीमा मायावती और एआईएडीएमके की जयललिता रैली में नहीं पहुंच सकीं। हालांकि दोनों ने अपने-अपने प्रतिनिधियों को रैली में भेजा।
तीसरे मोर्चे के गठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले एचडी देवेगौड़ा ने देश की जनता का आह्वान करते हुए कहा है कि देश को प्रजातांत्रिक और धर्मनिर्पेक्ष सरकार देने के लिए आगामी लोकसभा चुनावों में तीसरे मोर्चे को वोट दें।
इस मौके पर प्रकाश करात ने कहा कि देश को एक नया विकल्प देने के लिए हमारी पार्टियां एक हुई हैं।


Click it and Unblock the Notifications