पाक में रैलियों पर प्रतिबंध, अनेक गिरफ़्तार

rally

पाकिस्तान में विपक्षी दलों के 'लौंग मार्च' के मद्देनज़र धरपकड़ और गिरफ़्तारियाँ जारी हैं. बीबीसी संवाददाता के अनुसार स्थिति टकराव की ओर बढ़ रही है.

पाकिस्तान मुस्लिम लीग (नवाज़) के नेतृत्व में क्वेटा, कराची और लाहौर से 'लौंग मार्च' का आहवान किया गया है. अनेक नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं की धरपकड़ जारी है, कई गिरफ़्तारियाँ हुई हैं और अनेक नेता भूमिगत हैं. इससे सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गतिरोध ख़ासा बढ़ गया है.

विपक्षी दलों के कार्यकर्ताओं का मार्च 16 मार्च को इस्लामाबाद में ख़त्म होगा. इसके बाद उनकी इस्लामाबाद में अनिश्चितकाल के लिए धरना देने की योजना है जिससे कारण सरकार के साथ टकराव की स्थिति पैदा होने की आशंका है.

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ और उनके भाई और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री शाहबाज़ शरीफ़ को निर्वाचित पद पर आसीन होने के अयोग्य ठहराए जाने के सर्वोच्च न्यायालय के फ़ैसले के बाद ये घटनाक्रम शुरु हुआ है.

यह पाकिस्तान के लिए निर्णायक क्षण है. ये पाकिस्तान को बचाने का अवसर है. आप वादा कीजिए कि पाकिस्तान के अस्तित्व की लड़ाई आप लड़ेंगे नवाज़ शरीफ़, एक जनसभा में

यह पाकिस्तान के लिए निर्णायक क्षण है. ये पाकिस्तान को बचाने का अवसर है. आप वादा कीजिए कि पाकिस्तान के अस्तित्व की लड़ाई आप लड़ेंगे

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने राष्ट्रपति आसिफ़ अली ज़रदारी के कुछ फ़ैसलों और वर्ष 2007 में निलंबित किए गए जजों की बहाली की माँग पर इन विरोध प्रदर्शनों का आहवान किया है.

राजनीतिक तनातनी के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री यूसुफ़ रज़ा गिलानी ने कहा है, "गवर्नर शासन लागू करने के फ़ैसले की आलोचना हुई है. हम इसे लंबा नहीं खींचना चाहते और जल्दी ख़त्म करना चाहते हैं."

अनेक गिरफ़्तारियाँ, निषेधाज्ञा लागू

पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ़ ने बुधवार को एबटाबाद में एक बड़ी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "यह पाकिस्तान के लिए निर्णायक क्षण है. ये पाकिस्तान को बचाने का अवसर है. आप वादा कीजिए कि पाकिस्तान के अस्तित्व की लड़ाई आप लड़ेंगे."

पाकिस्तान में 'लौंग मार्च' को देखते हुए राजनीतिक नेताओं, वकीलों और राजनीतिक-सामाजिक कार्यकर्ताओं की धरपकड़ जारी है और गिरफ़्तारियाँ हो रही हैं. क्रिकेटर से राजनीतिक नेता बने इमरान ख़ान भूमिगत हैं.

हमारी लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकार है...हम कई बलिदान देकर यहाँ तक पहुँचे हैं...हमने लोकतंत्र पर कभी समझौता नहीं किया और किसी लोकतांत्रिक सरकार के ख़िलाफ़ कभी बग़ावत नहीं की है. लेकिन सिंध और पंजाब में क़ानून व्यवस्था कायम रखना ज़रूरी है केंद्रीय सूचना मंत्री शैरी रहमान

हमारी लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकार है...हम कई बलिदान देकर यहाँ तक पहुँचे हैं...हमने लोकतंत्र पर कभी समझौता नहीं किया और किसी लोकतांत्रिक सरकार के ख़िलाफ़ कभी बग़ावत नहीं की है. लेकिन सिंध और पंजाब में क़ानून व्यवस्था कायम रखना ज़रूरी है

सिंध और पंजाब प्रांतों में निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और राजनीतिक रैलियों पर प्रतिबंध लगाया गया है.

सरकार का कहना है कि पीएमएल (नवाज़) और अन्य लोगों के प्रदर्शनों की कार्रवाई देश में लोकतांत्रिक तौर पर निर्वाचित सरकार को अस्थिर करने की कोशिश है.

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी नेता और केंद्र सरकार में सूचना मंत्री शैरी रहमान ने विपक्ष के आरोपों को ख़ारिज करते हुए कहा है, "हमारी लोकतांत्रिक ढंग से चुनी हुई सरकार है...हम कई बलिदान देकर यहाँ तक पहुँचे हैं...हमने लोकतंत्र पर कभी समझौता नहीं किया और किसी लोकतांत्रिक सरकार के ख़िलाफ़ कभी बग़ावत नहीं की है. लेकिन सिंध और पंजाब में क़ानून व्यवस्था कायम रखना ज़रूरी है."

सेना अध्यक्ष की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात हुई है और माना जा रहा है कि सरकार से कहा गया है कि वह टकराव की नीति न अपनाए और बातचीत से ही समस्या को हल करे. महत्वपूर्ण ये भी है इस्लामाबाद में ब्रितानी उच्चायुक्त ने प्रधानमंत्री गिलानी से बुधवार को मुलाकात की है और अमरीकी राजदूत तो लगातार उनके संपर्क में हैं बीबीसी संवाददाता इहतशामुल हक़

सेना अध्यक्ष की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात हुई है और माना जा रहा है कि सरकार से कहा गया है कि वह टकराव की नीति न अपनाए और बातचीत से ही समस्या को हल करे. महत्वपूर्ण ये भी है इस्लामाबाद में ब्रितानी उच्चायुक्त ने प्रधानमंत्री गिलानी से बुधवार को मुलाकात की है और अमरीकी राजदूत तो लगातार उनके संपर्क में हैं

टकराव के बीच, संयम की सलाह

पाकिस्तान से बीबीसी संवाददाता एहतशामुल हक़ ने बताया है, "कल शरीफ़ बंधुओं की बहुत बड़ी रैलियाँ हुई हैं जिन्हें देखकर लगता है कि लोगों का मत नवाज़ शरीफ़ के साथ है. राष्ट्रपति की छवि को उन आरोपों से नुक़सान पहुँचा है जिनमें कहा गया कि उन्होंने न्यायपालिक के बारे में किए गए वादों को नहीं निभाया."

बीबीसी संवाददाता का मानना है कि सत्ताधारी पक्ष ख़ासे दबाव में है और 16 मार्च के बाद हालात और ख़राब हो सकते हैं.

बीबीसी संवाददाता एहतशामुल हक़ का कहना है, "सेना अध्यक्ष की पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से मुलाक़ात हुई है और माना जा रहा है कि सरकार से कहा गया है कि वह टकराव की नीति न अपनाए और बातचीत से ही समस्या को हल करे."

उनका कहना है, "महत्वपूर्ण ये भी है इस्लामाबाद में ब्रितानी उच्चायुक्त ने प्रधानमंत्री गिलानी से बुधवार को मुलाकात की है और अमरीकी राजदूत तो लगातार उनके संपर्क में हैं."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+