मुलायम ने दिये वोट के बदले नोट !

मुलायम पर आरोप है कि उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए होली के दिन सैफई में स्थित अपने घर पर गांव वालों को नोट बांटे।
आरोप है कि मुलायम की मौजूदगी में पैसा बांटा गया है। इस पर चुनाव आयोग ने जिला प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुज कुमार विश्नोई ने बताया कि इस मुद्दे पर इटावा जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी गयी है।
वहीं इस मामले पर मुलायम सिंह यादव का कहना है कि उन पर लगे आरोप निराधार हैं। हां यह जरूर है कि राजधानी लौटते समय उन्होंने कानपुर में रुक कर ढोल बजा रहे लोगों को पैसे दिये।
मुलायम ने यह बात स्वयं पत्रकारों को बतायी और कहा कि इसमें कुछ भी नया नहीं था और समारोह के दौरान ढोल बजाने वालो को हम पहले भी पैसा देते रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications