तीसरे मोर्चे का गठन आज

बेंगलुरू के पास एक चुनावी रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें तीसरे मोर्चा विधिवत रूप से आकार लेगा। इस मोर्चे का गठन चारों वामपंथी दलों के अलावा तेंलगाना राष्ट्र समिति, जेडीएस, तेलुगु देसम और एआईएडीएमकेमिलकर करेंगे।
इन सभी दलों की एक साझा रैली की अगुवाई जेडीएस नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा कर रहे हैं। इस मोर्चे में नवीन पटनायक के बीजू जनता दल के शामिल हो जाने की भी संभावना है। हालांकि बीजेडी के प्रतिनिधि रैली में शामिल नहीं हो रहे हैं।
एआईएडीएमके प्रमुख जयललिता खुद नहीं आ रही हैं, लेकिन उन्होंने अपनी पार्टी के संसदीय दल के नेता वी मैथेरियान को भेजा है।
खबर है कि उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो मायावती भी तीसरे मोर्चे के समर्थ में हैं। वो रैली में शामिल होंगी या नहीं इस बात की पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है, लेकिन कांग्रेस और बीजेपी के खिलाफ मायावती इस मोर्चे में शामिल जरूर होंगी। इसके लिए मायावती ने बसपा की ओर से सतीश मिश्रा को रैली में भेजा है।


Click it and Unblock the Notifications