औद्योगिक उत्पादन में 0.5 फीसदी की गिरावट

Industrial Production
नई दिल्ली। वैश्विक वित्तीय संकट के कारण संकटग्रस्त अर्थव्यवस्था में जान फूंकने के लिए प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा के बावजूद जनवरी माह में देश के औद्योगिक उत्पादन में 0.5 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।

उद्योग मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक निर्माण सूचकांक में 0.8 फीसदी और खनन सूचकांक में 0.4 फीसदी की गिरावट आई। दूसरी ओर बिजली उत्पादन में 1.8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इस ताजा आंकड़े से देश की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर सात फीसदी के आसपास रहने के अनुमानों पर सवाल खड़ा हो गया है। चालू वित्त वर्ष के पहले 10 महीनों के दौरान औद्योगिक उत्पाद की दर केवल तीन फीसदी रही।

पिछले 15 वर्षो में पहली बार अक्टूबर में देश के औद्योगिक उत्पादन में गिरावट आई थी। इसके बाद नवंबर में इसमें मामूली सुधार हुआ और यह 1.7 फीसदी रही, लेकिन दिसंबर में सूचकांक में फिर गिरावट आई, जिससे उद्योग जगत चिंतित हो गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+