आचार संहिता फिर भंग, मंत्री नपे

निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में बुधवार को आंध्र प्रदेश के कृषि मंत्री एन रघुवीरा रेड्डी को नोटिस जारी किया।
अनंतपुर जिले के कल्याणदुर्गम अदालत में वकीलों की एक बैठक आयोजित करने के कारण पीठासीन अधिकारी ने मंत्री को नोटिस जारी किया है।
मंत्री से इस बारे में स्पष्टीकरण मांगा गया है। रेड्डी राज्य सरकार के पहले मंत्री हैं जिन्हें आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में नोटिस दिया गया है। राज्य में 16 और 23 अप्रैल को चुनाव होने हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications