अफगानिस्तान में शांति के लिए भारत ने दिया एकीकृत पहल का सुझाव

वाशिंगटन, 12 मार्च (आईएएनएस)। युद्ध ग्रस्त अफगानिस्तान में शांति व स्थायित्व के लिए भारत ने तीन मोर्चो पर एकीकृत प्रयास करने का सुझाव दिया है। इसमें विकास, सुरक्षा और प्रशासन का मुद्दा शामिल है।

राष्ट्रपति बराक ओबामा प्रशासन के साथ पहली उच्च स्तरीय वार्ता करने के बाद भारतीय विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने बुधवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "यदि वे ऐसा एक साथ करते हैं तो वे अफगानियों के सामान्य जीवन जीने के लिए शांति स्थापित कर सकते हैं।"

विदेश सचिव ने कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के मुद्दे पर अमेरिकी अधिकारियों के साथ पर्याप्त समय तक चर्चा की, जिसमें इन दोनों देशों के लिए विशेष अमेरिकी दूत रिचर्ड हॉलब्रूक भी शामिल थे।

मेनन ने कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान के पुनर्निर्माण में भारत के अनुभव और सोच के बारे में अमेरिकी अधिकारियों के साथ चर्चा की। नई दिल्ली ने अफगानिस्तान में विभिन्न सामुदायिक परियोजनाओं पर 1.5 अरब डॉलर की राशि खर्च की है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+