उज्जैन के महीदपुर में हिंसा, कर्फ्यू

गौरतलब है कि मंगलवार को निकले धार्मिक जुलूस के दौरान सामुदायिक हिंसा भड़क गई थी, जिसकारण पुलिस को गोलीबारी करनी पड़ी थी। इस हिंसा में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि 40 से ज्यादा घायल हुए थे।
उज्जैन के कलेक्टर अजात शत्रु ने आईएएनएस को बताया है कि मंगलवार से लगा कर्फ्यू गुरुवार भी जारी था। सुबह के वक्त परीक्षार्थियों को परीक्षा के लिए छूट दी गई। स्थितियां सुधर रही हैं और कर्फ्यू में छूट देने पर विचार किया जा रहा है।
महीदपुर कस्बे में हालात सुधार पर है और तैनात पुलिस बल की गश्त जारी है। मंगलवार के बाद से किसी भी तरह की हिंसक वारदात नहीं हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications