अमेरिका के साथ संबंध होंगे मजबूत: मेनन

अमेरिका की यात्रा के दौरान ओबामा प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय बातचीत के बाद मेनन ने बुधवार को संवाददाताओं से कहा, "मुझे इस बात का पूरा भरोसा है कि हम ओबामा प्रशासन के साथ आगे बढ़ेंगे।"
भारतीय विदेश सचिव ने अपने तीन दिन के अमेरिकी प्रवास के दौरान विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन, ओबामा के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल जेम्स जोन और कई अन्य अधिकारियों व सांसदों से मुलाकात की।
मेनन ने इस बात को खारिज कर दिया कि ओबामा प्रशासन भारत की अनदेखी कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस बात का सवाल ही नहीं पैदा होता कि कोई भारत की उपेक्षा करे।
उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ असैन्य परमाणु समझौते के अलावा मौजूदा समय में कृषि और रक्षा समेत 28 अलग-अलग वार्ताएं चल रही हैं जो भारत के विकास के लिए बेहद अहम हैं।
मुंबई हमले के संदर्भ में पाकिस्तान की ओर से की गई कार्रवाई के बारे में मेनन ने कहा, "यह सकारात्मक प्रगति है लेकिन अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications