जर्मन छात्र ने इंटरनेट पर की थी अपनी योजना की घोषणा (लीड-2)
दक्षिण पश्चिम राज्य बाडेन-वयुरेटमबर्ग के आंतरिक मंत्री ने कहा कि इस किशोर का अवसाद के लिए मानसिक इलाज चल रहा था।
मंत्री ने कहा कि जांच से पता चला है कि इस 17 वर्षीय युवक ने बुधवार सुबह इंटरनेट चैट में छात्रों को भूनने की योजना को बताते हुए कहा कि स्कूल के लोग उसे गंभीरता से नहीं लेते।
संदिग्ध की पहचान 17 वर्षीय टिम क्रिश्चमर के रूप में की गई है। इसने कंप्यूटर पर हिंसात्मक खेलों और एयर पिस्टल से निशानेबाजी के अभ्यास में महीनों लगाए थे।
जर्मनी के इतिहास की सबसे बुरी घटनाओं में से एक में टिम नामक किशोर ने विóोनडेन के अपने पुराने स्कूल में नौ छात्रों और तीन महिला शिक्षकों की हत्या कर दी। इसके अतिरिक्त भी उसने अलग-अलग स्थानों पर तीन अन्य लोगों की हत्या कर दी।
जर्मन चांसलर एंजेला मेर्केल ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है जिसमें बुधवार को दक्षिण पश्चिमी जर्मनी के एक स्कूल में गोलीबारी कर एक पूर्व विद्यार्थी ने 15 लोगों की हत्या कर दी और पुलिस के घेर लेने के बाद खुद को गोली मार ली।
जर्मनी के राष्ट्रपति हॉर्स्ट कोहलर ने घटना के प्रति संवेदना प्रकट की जबकि चांसलर एंजेला मेर्केल ने इन हत्याओं पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
इससे पहले वर्ष 2002 में जर्मनी में एक 19 वर्षीय छात्र ने 12 शिक्षकों, एक स्कूल सचिव और पुलिसकर्मी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications