114 अंकों की तेजी के साथ खुला सेंसेक्स

सुबह करीब 10 बजे सेंसेक्स 200.41 अंकों की बढ़त के साथ 8,360.81 पर कारोबार कर रहा था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' 1.35 अंक की तेजी के साथ 2,574.50 पर खुला। निफ्टी सुबह करीब 10.02 बजे 51.95 अंकों की तेजी के साथ 2,625.10 पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई में शुरुआती कारोबार सकारात्मक रहा और पहले 10 मिनट के कारोबार के दौरान यहां 543 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में तेजी आई जबकि महज 147 कंपनियों के शेयरों की कीमतों में गिरावट आई।
इससे पहले मंगलवार को ईद-मिलादुन्नबी और बुधवार को होली के अवसर पर अवकाश होने के कारण बाजार बंद रहे थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications