भारतीय अधिकारियों ने जी-20 की बैठक में हिस्सा लिया
लंदन, 12 मार्च (आईएएनएस)। वरिष्ठ भारतीय अधिकारियों ने जी-20 के अन्य देशों के अधिकारियों के साथ गुरुवार को एक बैठक में हिस्सा लिया। उधर अमेरिकी वित्त मंत्री ने वैश्विक आर्थिक मंदी के प्रभाव से विकासशील देशों को निपटने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के ऋणकोष में और 500 अरब डॉलर बढ़ाने को कहा है।
वित्त सचिव अशोक चावला, आर्थिक मामलों के विभाग के संयुक्त सचिव अशोक शील और भारतीय रिजर्व बैंक के उप गवर्नर राकेश मोहन ने जी-20 देशों के अन्य अधिकारियों तथा केंद्रीय बैंकरों के साथ बैठक में हिस्सा लिया।
योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह आहलूवालिया शुक्रवार को भारतीय प्रतिनिधिमंडल में शामिल होंगे।
यह बैठक दो अप्रैल को होने वाले जी-20 के शिखर सम्मेलन के पहले तैयारियों के लिए हो रही है। उधर बैठक पहले अमेरिकी वित्त मंत्री टिमोथी गाइटनर ने जी-20 के देशों से आईएफएफ के ऋणकोष में और 500 अरब डॉलर बढ़ाने के प्रबंध करने कहा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications