कांग्रेस-तृणमूल में समझौत, ममता ने 27 उम्मीदवार घोषित किए
राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 14 पर कांग्रेस लड़ेगी और शेष तृणमूल कांग्रेस के लिए छोड़ दिया गया है।
कांग्रेस के पश्चिम बंगाल प्रभारी केशव राव ने नई दिल्ली में संवाददाताओं को बताया, "पश्चिम बंगाल में सीटों के बंटवारे को लेकर तृणमूल कांग्रेस के साथ हमारी सहमति बन गई है।"
राव ने कहा कि यह समझौता व्यापक परिदृश्य को ध्यान में रखते हुए किया गया है जिसमें सत्ताधारी माकपा को पराजित करना शामिल है।
कांग्रेस जिन 14 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी उसमें छह वर्तमान सांसदों की सीट शामिल है। इनमें विदेश मंत्री प्रणब मुखर्जी, सूचना प्रसारण मंत्री प्रियरंजन दासमुंशी की सीट शामिल है। दाशमुंशी इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं।
इस बीच तृणमूल कांग्रेस ने पांच महिला और चार अल्पसंख्यक समुदाय के उम्मीदवारों सहित 27 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।
दक्षिण कोलकाता स्थित अपने आवास पर 27 उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी करते हुए ममता बनर्जी ने मीडिया से कहा कि उन्होंने दक्षिण 24 परगना में जयनगर सीट अपनी सहयोगी पार्टी सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर आफ इंडिया के छोड़ दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications