परमाणु समझौते पर आगे बढ़ने को प्रतिबद्ध हैं भारत और अमेरिका : मेनन

अरुण कुमार

वाशिंगटन, 12 मार्च (आईएएनएस)। भारत के विदेश सचिव शिवशंकर मेनन ने कहा है कि अमेरिका के साथ असैन्य परमाणु समझौता पटरी पर है और इस पर आगे बढ़ने के लिए दोनों देश प्रतिबद्ध हैं।

अमेरिका यात्रा के दौरान ओबामा प्रशासन के साथ बातचीत के बाद बुधवार को मेनन ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, "मुझे पूरा भरोसा था कि दोनों ही देश इस समझौते को लेकर दृढ़ संकल्पित हैं।"

मेनन ने उस बात को खरिज किया कि राष्ट्रपति बराक ओबामा की प्राथमिकताओं में यह परमाणु करार शामिल नहीं है। उन्होंने कहा, "इस समझौते को रिपब्लिकन प्रशासन के दौरान डेमोक्रेट के बहुमत वाले कांग्रेस ने पारित किया था। मेरा मानना है कि दोनों देश इस पर आगे बढ़ने को लेकर प्रतिबद्ध हैं।"

भारतीय विदेश सचिव ने अमेरिकी विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन और अमेरिका के राजनीतिक मामलों के सहायक मंत्री विलियम बर्न्‍स से मुलाकात कर परमाणु समझौते पर चर्चा की।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+