Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

लिट्टे की वित्तीय शाखा का प्रमुख ढेर, सेना का नए क्षेत्रों पर कब्जा (लीड-1)

रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि पुथुक्कुदियरुप्पु में सेना ने एक अस्पताल पर आक्रमण कर उस पर कब्जा कर लिया। इस अस्पताल में तमिल विद्रोहियों ने जनवरी से अपना ठिकाना बना लिया था।

53वीं डिवीजन और टास्क फोर्स 8 के जवानों ने अस्पताल परिसर में घुसकर आक्रमण किया और लिट्टे विद्रोहियों को वहां से खदेड़ दिया।

सरकार ने गुरुवार को घोषणा की कि मुल्लईतिवु के पुथुक्कुदियरुप्पु में सेना की कार्रवाई में लिट्टे के वित्तीय प्रमुख सेल्वातुरेली ऊर्फ थामिलेंदी को मंगलवार को मार गिराया गया।

बयान में कहा गया,"थामिलेंदी लिट्टे का एक बड़ा नेता था और इस संगठन के बैंक खाता और कर समेत सभी वित्तीय मामलों को देखता था।" उसे लिट्टे प्रमुख प्रभाकरन का विश्वासप्राप्त माना जाता था।

थामिलेंदी नवंबर 2007 के बाद मारे जाने वाले लिट्टे के वरिष्ठ सदस्य हैं। 2007 में लिट्टे के पूर्व राजनीतिक शाखा के प्रमुख तमिलसेल्वन की किलिनोच्चि में हवाई हमले में मौत हो गई थी।

इससे पहले 2006 में लिट्टे के पूर्व राजनीतिक सलाहकार एंटन बालासिंघम की कैंसर से लंदन में मौत हो गई थी।

मंत्रालय ने कहा कि सेना ने बुधवार को लिट्टे के कब्जे से मुक्त कराए गए इलाकों से विमान के हिस्से बरामद किए हैं।

सेना ने कहा कि फिलहाल लिट्टे के कब्जे वाले अंतिम क्षेत्र को हासिल करने के लिए निर्णायक संघर्ष चल रहा है और इस पर जल्द काबू पा लिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार लिट्टे को 40 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में सीमित कर दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+