जर्मन पुलिस स्कूल में हुई हत्याओं का उद्देश्य पता करने में जुटी (लीड-1)

पुलिस ने पुष्टि कर दी है कि संदिग्ध की पहचान 17 वर्षीय टिम क्रिश्चमर के रूप में की गई है। इसने कंप्यूटर पर हिंसात्मक खेलों और एयर पिस्टल से निशानेबाजी के अभ्यास में महीनों लगाए थे।

पुलिस निदेशक राल्फ मिशेलफेल्डर ने कहा कि वह हमलावर की पृष्ठभूमि से इन हत्याओं के उद्देश्य के बारे में संकेतों की तलाश कर रहे हैं।

जर्मनी के इतिहास की सबसे बुरी घटनाओं में से एक में टिम नामक किशोर ने विóोनडेन के अपने पुराने स्कूल में नौ छात्रों और तीन महिला शिक्षकों की हत्या कर दी। इसके अतिरिक्त भी उसने अलग-अलग स्थानों पर तीन अन्य लोगों की हत्या कर दी।

जर्मन चांसलर एंजेला मेर्केल ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है जिसमें बुधवार को दक्षिण पश्चिमी जर्मनी के एक स्कूल में गोलीबारी कर एक पूर्व विद्यार्थी ने 15 लोगों की हत्या कर दी और फिर खुद को गोली मार ली।

जर्मनी के राष्ट्रपति हॉर्स्ट कोहलर ने घटना के प्रति संवेदना प्रकट की जबकि चांसलर एंजेला मेर्केल ने इन हत्याओं पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

इससे पहले वर्ष 2002 में जर्मनी में एक 19 वर्षीय छात्र ने 12 शिक्षकों, एक स्कूल सचिव और पुलिसकर्मी की हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+