केंद्रीय गृहमंत्रालय ने दिए त्रिपुरा पुलिस को खराब उपकरण (लीड-1)
रिपोर्ट में आतंकवाद से लड़ने के लिए त्रिपुरा पुलिस को पर्याप्त कोष देने के वादे को पूरा नहीं करने के लिए भी गृह मंत्रालय की खिंचाई की गई है।
कैग की रिपोर्ट में कहा गया है, "पोलनेट (पुलिस संचार नेटवर्क) ठीक ढंग से काम नहीं कर रहा है और त्रिपुरा के कुल 64 थानों में से 34 में जो रिमोट स्टेशन इकाई (आरएसयू) लगाई थीं वे भी खराब हैं।"
रिपोर्ट के मुताबिक उपकरणों के परिचालन क्षमता की मियाद नवंबर, 2007 में ही पूरी हो गई थी लेकिन उनको परिचालन योग्य बनाने के लिए कोई कारगर कदम नहीं उठाया गया।
उल्लेखनीय है कि पोलनेट एक उपग्रह आधारित एकीकृत नेटवर्क है और इसका काम दूसरे पुलिस संगठनो व केंद्रीय अर्धसैनिक बलों से सूचनाओं का आदान-प्रदान करना है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि त्रिपुरा पुलिस को वर्ष 2003-2008 के दौरान हथियारों के लिए 44.38 करोड़ रुपये की जरूरत थी लेकिन उसे सिर्फ 3.06 करोड़ रुपये मुहैया कराए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications