Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बुश पर जूता फेंकने वाले पत्रकार को 3 वर्ष का कारावास

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार काहिरा स्थित बगदादिया टीवी चैनल के रिपोर्टर 30 वर्षीय मुंतजर अल-जैदी ने बगदाद में इराकी केंद्रीय अपराध न्यायालय के सामने खुद के निर्दोष होने की दलीलें पेश कीं।

इराक के प्रधानमंत्री नूर अल-मलिकी के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बुश के पर 14 दिसम्बर 2008 को जूता फेंकने के बाद से ही मुंतजर कैद में है।

न्यायाधीश अब्दुल अमीर हसन अल-रूबाई के यह पूछने पर कि क्या वह निर्दोष है, मुंतजर ने तत्काल जवाब दिया,"हां मेरी प्रतिक्रिया स्वाभाविक थी। किसी भी इराकी ने ऐसा ही किया होता।"

न्यायालय ने इराक दौरे पर आए राष्ट्रपति जार्ज बुश पर हमला करने के लिए जैदी को तीन वर्ष की कैद की सजा सुनाई।

इससे पहले 19 फरवरी को मुंतजर ने न्यायालय के सामने सुनवाई के दौरान कहा था कि इराक में वर्ष 2003 में युद्ध आरंभ करने का आदेश देने वाले बुश को सामने देखकर वह अपनी भावनाओं पर नियंत्रण नहीं रख पाया।

मुंतजर ने कहा कि उसने अमेरिकी नेता की हत्या का प्रयास नहीं किया और प्रधानमंत्री नूर अल-मलिकी भी उसका निशाना नहीं थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+