अफगानिस्तान में आपूर्ति के लिए वैकल्पिक मार्ग तलाश रहा है अमेरिका
समाचार एजेंसी डीपीए ने गुरुवार को न्यूयार्क टाइम्स के हवाले से खबर दी कि अमेरिका अफगानिस्तान में आपूर्ति के मार्गो के लिए रूस और अन्य देशों से विचार-विमर्श कर रहा है। यह कदम पाकिस्तान से होकर गुजरने वाले काफिलों पर हमलों की बढ़ती घटनाओं की वजह से उठाया जा रहा है। ईरान के बारे में विचार किए जाने की चर्चा भी है।
अधिकारियों ने बताया कि अमेरिका ईरान के रास्ते अपनी आपूर्ति नहीं भिजवाएगा। इस मार्ग पर नाटो के सदस्य देशों और ईरान के बीच बातचीत हो रही है।
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने ईरान के साथ बातचीत शुरू करने में रुचि दिखाई है। विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने अफगानिस्तान के मसले पर सम्मेलन बुलाने का प्रस्ताव किया है, जिसमें ईरान शामिल हो।
समाचार पत्र के अनुसार किर्गीस्तान सरकार आने वाले दिनों में अमेरिकी मानस ठिकाने के बारे में अमेरिकी वार्ताकारों से बातचीत को राजी है। किर्गीस्तान सरकार अमेरिकी अधिकारियों को वहां जाने की इजाजत नहीं देती।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications