बुरी स्मृतियों से पीछा छुड़ाने में मदद कर सकेंगे वैज्ञानिक

टोरंटो विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं और बीमार बच्चों के स्थानीय अस्पताल ने मनुष्य की स्मृति और विशिष्ट न्यूरांस (सूचना का प्रसार करने वाली कोशिकाएं) के बीच संबंध खोज निकाला है।

मानव मस्तिष्क में 100 अरब से अधिक न्यूरांस होते हैं लेकिन स्मृतियां उनमें से कुछ में ही दर्ज होती हैं। वैज्ञानिक उन खास न्यूरांस की खोज करने की कोशिश कर रहे हैं जो स्मृतियों का भंडारण करते हैं।

चूहों पर किए गए एक प्रयोग में वैज्ञानिक यह सिद्ध करने में सफल रहे कि जो स्मृतियों को संरक्षित करने में मदद करते हैं।

शोध की नेतृत्वकर्ता और विश्वविद्यालय में मनोविज्ञान की प्राध्यापक शीना जोस्सेलीन ने एक वक्तव्य में कहा, "पिछले अध्ययन ने इस बात की स्पष्ट जानकारी दी थी कि कुछ विशिष्ट न्यूरांस स्मृति के निर्माण में सहायक होते हैं लेकिन हमें यकीन है कि हमारा शोध पत्र पहला ऐसा पत्र है जो इस संबंध को वाकई स्थापित करता है।"

यद्यपि शोधकर्ता ने कहा कि बुरे अनुभव भी हमारे लिए लाभदायक साबित हो सकते हैं क्योंकि अगर हम याद नहीं रखेंगे कि पिछली बार जलते हुए स्टोव पर हाथ रखने से हम जल गए थे तो हमारे दोबारा ऐसा करने की संभावना ज्यादा होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+