स्कूलों में पहले भी हुई हैं गोलीबारी की वारदातें
हाल के वर्षों में घटी कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं:
23 सितंबर, 2008: फिनलैंड के कौहाजोकी के एक स्कूल में 22 वर्षीय एक छात्र ने अपने नौ सहपाठियों और एक शिक्षक को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली।
14 फरवरी, 2008: अमेरिका के उत्तरी इलिनॉयस विश्वविद्यालय में एक बंदूकधारी ने आत्महत्या करने से पहले पांच छात्रों की गोली मारकर हत्या कर दी और 18 को घायल कर दिया।
7 नवंबर, 2007: फिनलैंड में टुसुला के एक स्कूल में 18 वर्षीय एक छात्र ने आठ लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में उसने खुदकुशी कर ली।
16 अप्रैल, 2007: अमेरिका के वर्जीनिया विश्वविद्यालय में एक बंदूकधारी ने अपने समेत 33 लोगों की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी।
20 नवंबर, 2006: जर्मनी के एम्सडेटन कस्बे में एक युवक ने स्कूल में गोलीबारी करके 16 पुलिसकर्मियों समेत 27 को घायल कर दिया और बाद में आत्महत्या कर ली।
20 अप्रैल, 1999: अमेरिका के कोलारोडो शहर में दो छात्रों ने 12 छात्रों और एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी। बाद में इन दोनों ने भी आत्महत्या कर ली।
13 मार्च, 1996: स्कॉटलैंड के स्कूल में एक बंदूकधारी ने 16 लोगों को मार डाला और बाद में खुदकुशी कर ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications