रेलवे की परियोजनाओं को हासिल करने के लिए कंपनियों में लगी होड़
नई दिल्ली, 12 मार्च (आईएएनएस)। भारतीय रेलवे की 20 हजार करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं को हासिल करने को लेकर निजी व सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के बीच होड़ लगी हुई है।
रेलवे ने प्रस्तावित पूर्वी और पश्चिमी फ्रेट कॉरीडोर के साथ-साथ लॉजिस्टिक पार्क के लिए विकास के निए निजी क्षेत्र को आमंत्रित किया है।
रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सार्वजनिक कंपनी कंटेनर कारपोरेशन ऑफ इंडिया, डीएचएल लॉजिस्टिक्स, ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन ऑफ इंडिया, जीएटीआई, अडनी लॉजिस्टिक्स, सिकल लॉजिस्टिक्स, वर्ल्ड विंडोज इंफ्रास्ट्रक्च र और महिंद्रा लॉजिस्टिक परियोजनाएं हासिल करने की कोशिश में हैं।
निजी-सार्वजनिक भागीदारी को क्रियान्वित करने में लगे एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "इसके लिए नौ कंपनियों ने इच्छा जाहिर की है। निर्धारित समय 15 मार्च तक हमें और भी कंपनियों से इस संबंध में पत्र प्राप्त होने की आशा है।"
नाम नहीं छापने की शर्त पर उक्त अधिकारी ने कहा कि प्रत्येक लॉजिस्टिक्स केंद्रों के विकास के लिए 300-400 एकड़ जमीन की आवश्यकता पहुंचेगी।
मंत्रालय ने फ्रेट कॉरिडोर के लिए दो मार्गो की पहचान की है जिसके साथ लॉजिस्टिक्स पार्क विकसित किए जाएंगे।
फ्रेट कॉरिडोर का उद्देश्य देश में माल की ढुलाई को सुदृह करने के साथ इसमें तेजी लाना और ढुलाई खर्च करना है।
मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि उन जमीनों पर निजी कंपनियों रियल एस्टेट का विकास कर सकती है। वह ऑफिस, व्यावसायिक कम्पलेक्स, व्यापार क्षेत्र, कांफ्रेंस सुविधाएं, होटल, रेस्टोरेंट और आवासीय सुविधाएं विकसित कर सकती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications