जर्मनी के स्कूल में गोलीबारी, 16 की मौत (लीड-1)
प्रांत के आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि अंधाधुंध गोलीबारी करने वाले बंदूकधारी के भागने के दौरान एक क्लीनिक का कर्मचारी मारा गया। इसके बाद बंदूकधारी ने दो और लोगों को निशाना बनाया। बाद में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह घटना स्टुटगार्ट के नजदीक दक्षिणी विóोंडेन के अलबर्टविल्ले स्कूल में स्थानीय समयानुसार 9.30 बजे घटी। गोलीबारी में कई छात्र घायल हो गए।
माना जा रहा है कि हमलावर 17 वर्ष का युवक है जिसे पहले से ही पुलिस के बारे में जानकारी थी।
जर्मनी के समाचार चैनल एन-टीवी के मुताबिक हो सकता है कि हमलावर स्कूल का पूर्व छात्र हो।
हमलावर काला कपड़ा पहना हुआ था और हमले के बाद उसे टाउन सेंटर की ओर भागते हुए देखा गया।
समाचार चैनल ने प्रत्यक्षदर्शी के हवाले से कहा है कि हमलावर ने अचानक गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने स्कूल और टाउन सेंटर को सील कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications