राजनेताओं ने रंगों से दूर रहकर मनाई होली (राउंडअप)
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने होली के मौके पर बुधवार को अपने आवास पर स्कूली छात्रों से मुलाकात की।
कांग्रेस के मीडिया सचिव टॉम वाडक्कन ने कहा कि इस मौके पर गांधी के निवास पर पार्टी के अन्य नेता भी मौजूद थे।
सोनिया ने मंगलवार को कहा था, "होली न केवल सांप्रदायिक सौहार्द को बढ़ावा देती है बल्कि यह लोगों में खुशियां भरती हैं।"
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने बुधवार को होली नहीं खेली। उन्होंने गत नवंबर में मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के शिकार लोगों के परिजनों के दुख में शामिल होते हुए एकजुटता दिखाने के लिए ऐसा किया।
आडवाणी के आवास के प्रवेश द्वारा पर लगे एक नोटिस में लिखा है, "गत 26 नवंबर को मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों के कारण आडवाणी और उनका परिवार इस वर्ष होली नहीं मना रहे हैं।"
उल्लेखनीय है कि उन हमलों में 26 विदेशी नागरिकों समेत 170 लोग मारे गए थे।
रेल मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल नेता लालू प्रसाद लालू यादव ने भी इस बार होली की हुरदंग से दूर रहे। अपनी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर वे शाम को कार्यकर्ताओं से मिले जहां होली की बधाई दी गई। इस बार उनके कार्यकर्ताओं की कुर्ता-भाड़ होली देखने को नहीं मिली।
उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने भी इस बार होली उत्सव से अपने आप दूर रखा। मुख्यमंत्री के सचिव नवनीत सहगल ने कहा कि इस बार रंगों का त्योहार होली नहीं मनाई जा रही है।
एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह बाईपास सर्जरी के बाद राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल से मिलने के लिए पहली बार अपने आवास से बाहर निकले। दोनों नेताओं ने एक दूसरे को होली की बधाई दी और कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्ररीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा की।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications