ओबामा की नए प्रदूषण नियंत्रण कानून की तैयारी

राष्ट्रपति बराक ओबामा का इस नए कानून को समर्थन है जबकि उनके पूर्ववर्ती जार्ज बुश ने इस कानून को लंबे समय तक रोके रखा।

पर्यावरण संरक्षण एजेंसी (ईपीए) ने मंगलवार को कहा कि वह सबसे अधिक प्रदूषण फैलाने वाली कंपनियों को वर्ष 2010 के आरंभ से उत्सर्जन स्तर के बारे में वार्षिक रिपोर्ट देने को कहेगी।

कांग्रेस ने ईपीए को वर्ष 2007 में ही एक निगरानी व्यवस्था स्थापित करने को कहा था लेकिन तत्कालीन राष्ट्रपति बुश ने इस इस पहल को रोक दिया।

इन रिपोर्टों से देश के सबसे अधिक प्रदूषकों के बारे में सरकार को जानकारी मिलेगी और कंपनियों को इसके लिए मुआवजा देने को बाध्य किया जा सकेगा।

ईपीए ने कहा कि नया कानून करीब 13,000 उद्योगों पर लागू होगा जो 85 से 90 प्रतिशत तक प्रदूषण पैदा करते हैं। छोटे और कम प्रदूषण पैदा करने वाले उद्योगों पर इसे नहीं लागू किया जाएगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+