दुनिया के शीर्ष 4 भारतीय अमीरों में अंबानी बंधु शामिल (लीड-1)
वाशिंगटन, 11 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिका की व्यापारिक पत्रिका फोर्ब्स ने दुनिया के 10 सबसे अमीर लोगों की सूची में चार भारतीयों को शामिल किया हैं। ये भारतीय हैं- मुकेश व अनिल अंबानी, स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल और के. पी. सिंह।
प्रसिद्ध निवेशक वारेन बफे ने माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स को पीछे छोड़कर इस सूची में पहला स्थान हासिल किया है। गेट्स पिछले 13 वर्षो से लगातार इस सूची में पहले स्थान पर काबिज थे।
स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल 45 अरब डॉलर की निजी संपत्ति के साथ सूची में चौथे स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी 43 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में पांचवे और अनिल अंबानी 42 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सूची में छठे स्थान पर हैं।
रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ के के.पी. सिंह को 30 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ इस सूची में आठवां स्थान हासिल है।
सूची में शामिल 20 अन्य भारतीय हैं - शशि व रवि रुइया, अजीज प्रेमजी, सुनील मित्तल और उनका परिवार, कुमार बिरला, रमेश चंद्र, गौतम अदानी, सावित्री जिंदल और परिवार, अनिल अग्रवाल, आदी गोदरेज और परिवार, जी एम राव, इंदु जैन, दिलीप शांघवी, जयप्रकाश गौर, शिव नादर, उदय कोटक, साइरस पूनावाला, आनंद जैन, चंद्रू रहेजा, तुलसी तांती, राकेश वाधवान और परिवार।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications