अमेरिका में गोलीबारी में 10 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए ने पुलिस के हवाले से बताया कि मुख्यत: ग्रामीण इलाकों में मंगलवार को कम से कम चार स्थानों पर गोली चलाई गई।
माना जा रहा है कि एक व्यक्ति ने अकेले ही अर्ध स्वचालित हथियार से गोलीबारी की।
गोलीबारी की पहली घटना मंगलवार को सैमसन कस्बे में हुई, जहां कुल छह वयस्क और एक बच्चे को कुल तीन घरों के भीतर मृत पाया गया। इन सभी की गोली मारकर हत्या की गई थी।
कस्बा छोड़ने से पहले बंदूकधारी ने राजमार्ग पर अल्बामा राज्य पुलिस के एक जवान पर हमला किया। इसी राजमार्ग पर दो और लोगों की हत्या की गई।
जेनेवा कस्बे के बाहर बंदूकधारी ने एक इस्पात निर्माण कंपनी पर करीब 30 राउंड गोलियां चलाईं। संदिग्ध बंदूकधारी ने इसके बाद छोटी फैक्ट्री के अंदर जाकर खुद को गोली मार ली। इस गोलीबारी की घटना में कई अन्य लोग घायल भी हुए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications