शांति समझौते के तहत तालिबान नेताओं के समर्पण पर राजी हैं कबायली

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार छह महीने की लड़ाई के बाद बाजौर में जीत की सुरक्षा बलों की घोषणा के एक दिन बाद इस समझौते को करने में सफलता मिली है।

समाचार पत्र 'डॉन' ने कहा है कि अफगानिस्तान सीमा से लगे जिले के सबसे बड़े कबीले मैमूंद ने सोमवार को एक 28 बिंदुओं के शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। कबीला स्थानीय तालिबान कमांडर मौलवी फकीर मुहम्मद, उसके प्रवक्ता मुस्लिम खान और तीन अन्य महत्वपूर्ण लोगों के समर्पण पर राजी हो गया है।

बहरहाल यदि ये सभी तालिबान नेता सरकारी सुरक्षा बलों के साथ लड़ाई बंद कर दें तो इनको क्षमा करके शांतिपूर्वक रहने की इजाजत होगी।

समझौते के अनुसार सभी आतंकवादी अपने हथियार डाल देंगे और अपने अपने संबंधित कबीलों में अपना नाम दर्ज कराएंगे जिससे उनकी निगरानी करने में सहूलियत हो।

मैमूंद कबीला अल कायदा से संबंधित किसी भी विदेशी आतंकवादी को शरण नहीं देने और सभी इस्लामी संस्थाओं का पंजीकरण कराने पर भी सहमत हो गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+