श्रीलंकाः मस्जिद में हमला 8 की मौत

sri lanka map
कोलंबो। श्रीलंका के दक्षिणी मतारा प्रांत में मंगलवार को एक मस्जिद में हुए आत्मघाती हमले में कम से कम 8 लोगों के मारे जाने और कई अन्य के घायल होने की सूचना है।

इस बम धमाके में श्रीलंका के एक मंत्री विजय शेखरा के भी घायल होने की सूचना है। गौरतलब है कि आज मुस्लिमों का त्योहार भी है, जिसके कारण मस्जिद में भारी तादात में मुसलमान एकत्रित होकर नमाज़ अदा करने आए थे।

सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर उदया नानायाक्कारा ने कहा कि घटना में कई लोगों के मारे जाने की खबर है। मतारा में बहुसंख्यक सिंहली समुदाय के लोग रहते हैं और यह राजधानी कोलंबो से करीब 160 किलोमीटर दूर है।

मस्जिद के अंदर हुए इस धमाके के पीछे लिट्टे है या कोई अन्य आतंकवादी संगठन इस बात का खुलासा फिलहाल नहीं हो पाया है। श्रीलंका सरकार ने भी अभी तक इस धमाके के बारे में कुछ नहीं कहा है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+