पूर्व तमिल विद्रोही मंत्रिमंडल में शामिल

karuna swearing

श्रीलंका की सरकार ने एक पूर्व तमिल विद्रोही को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल किया है. तमिल विद्रोहियों के उपनेता, कर्नल करुणा 2004 में अलग हो गए थे.कभी तमिल विद्रोहियों के उपनेता रहे कर्नल करुणा को श्रीलंका सरकार ने मंत्री बना दिया है. कर्नल करुणा का मूल नाम विन्यागमूर्ति मुरलीधरन है.

हालांकि करुणा के अब एलटीटीई से संबंध ख़त्म हुए भी लगभग छह साल पूरे होने को आ रहे हैं.कर्नल करुणा वर्ष 2004 में तमिल विद्रोहियों से अलग हो गए थे. फिलहाल सरकार ने कर्नल करुणा को कैबिनेट से बाहर ही रखा है और उन्हें राष्ट्रीय एकता और मैत्री, संधि से संबंधित मंत्रालय सौंपा गया है.

कर्नल करुणा के एलटीटीई से अलग होने का तमिल विद्रोही अभियान को बहुत नुकसान पहुँचा था. तमिल विद्रोहियों की देश के पूरब में वर्ष 2007 की हार के लिए भी इसे एक मूल कारण माना जाता है. मुरलीधरन यानी करुणा को राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे ने शपथ दिलाई.

कर्नल करुणा से मुरलीधरन

मुरलीधरन और उनके साथ पूर्वी श्रीलंका के क़रीब 2000 तमिलों ने वर्तमान सत्ताधारी पार्टी के साथ हाथ मिला लिया है. मुरलीधरन ने पिछले वर्ष नवंबर में ही घोषणा कर दी थी कि उनसे साथ विद्रोहियों को छोड़कर आए लोग अगले कुछ महीनों में हथियार छोड़ देंगे और सुरक्षाबलों के साथ शामिल कर लिए जाएंगे.

हालांकि कर्नल करुणा के ख़िलाफ़ अभी भी संयुक्त राष्ट्र और ब्रिटेन की ओर से लगाए गए अभियोगों में कुछ मामले लंबित पड़े हैं.ब्रिटेन की सरकार मुरलीधरन पर प्रवर्तन नियमों की अवहेलना करने का मामला चला रही है.

वहीं संयुक्त राष्ट्र की ओर से मुरलीधरन और उनकी पार्टी पर बच्चों, किशोरों को भर्ती करने जैसे आरोप लगाए गए हैं. इन आरोपों में मानवाधिकार उल्लंघन के मामले भी शामिल रहे हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+