चांद को हरियाणा पुलिस का ग्रीन सिग्नल

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जतिन्द्र सिंह अउलाख ने कहा कि जांच के दौरान उन्होंने कानूनी राय मांगी, जिसमें चांद के खिलाफ कुछ भी आपत्तिजनक मामला सामने नहीं आया। उन्होंने कहा कि यह दोनों के बीच तनावपूर्ण रिश्ते का मामला प्रतीत होता है।
फिजा ने चांद के खिलाफ शिकायत के बाद पुलिस के समक्ष मुस्लिम विवाह प्रमाण पत्र और अपना बयान भी दर्ज करवाया था। उन्होंने कहा था कि चांद का इस्लाम धर्म कबूलना दिखावा था।
फिजा ने कहा था कि चांद उसके और उसके पारिवारिक सदस्यों के खिलाफ षडयंत्र रच रहा है। पुलिस ने फिजा और चांद को अपना बयान दर्ज कराने के लिए समन जारी किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications